द पब्लिकेट, इंदौर। शहर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ देर रात रेप हो गया। आरोपी उसे बहला-फुसला कर ले गया और रेप करने के बाद भाग निकला। हादसे के बाद पीड़िता सड़क पर नग्न अवस्था में निकल कर एक गार्डन में जाकर बैठ गई। सफाईकर्मियों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामले में जांच के बाद सदर बाजार थाने में आरोपी सोनू उर्फ साहिल सोनी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।

सदर बाहर थाना क्षेत्र स्थित नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार देर रात मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप की घटना हो गई। बताया जा रहा है 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला सड़क पर घूम रही थी। तभी अकेली घूम रही महिला को सोनू उर्फ साहिल सोनी (20) निवासी जनता कॉलोनी ने देखा और उसे अपने साथ एक खाली टपरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह भाग निकला।

दुष्कर्म के बाद महिला करीब आधा किलोमीटर तक नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिखी और जाकर एक गार्डन में बैठ गई। अलसुबह जब सफाईकर्मियों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसपर पुलिस ने तुरंत नग्न महिला को कपड़े दिए और थाने ले जाकर पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की घटना कबूल ली जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है। आरोपी हम्माल का काम करता है। मूल रूप से सागर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture