द पब्लिकेट, इंदौर। पंजाब नेशनल बैंक में लुट करने वाले आरोपी अरुण सिंह को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के एटा में धरदबोचा है। पुलिस उसे इंदौर ला रही है। जिसके बाद लूट करने का कारण भी स्पेष्ट होगा।

मंगलवार को विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नम्बर 54 इलाके की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आरोपी अरुण सिंह ने बंदूक की नोक पर 6 लाख 64 हजार की लुट की थी। आरोपी लूट करने के बाद अपने घर गया था, जहां पर उसने पत्नी को करीब 2 लाख रुपए दिए थे और शोरूम जाकर उसने घर के लिए टीवी खरीदा था। इसके बाद आरोपी ट्रेन में बैठ कर भाग निकला था। पुलिस लगातार उसे ट्रेस कर रही थी। जिसमें पुलिस ने आज अरुण को उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अब इंदौर ला रही है।

बता दें, आरोपी अरुण सिंह पहले सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद वह नशे का आदी हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture